बागेश्वर धाम पर एक साथ कई अनुष्ठान चल रहे हैं. 6 फरवरी से 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा और 8 से 14 फरवरी तक रुद्रचंडी महायज्ञ, पार्थेश्वर शिवलिंग का निर्माण भी आज से प्रारंभ हो गया है.

बागेश्वर धाम पर एक साथ कई अनुष्ठान चल रहे हैं. 6 फरवरी से 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा और 8 से 14 फरवरी तक रुद्रचंडी महायज्ञ, पार्थेश्वर शिवलिंग का निर्माण भी आज से प्रारंभ हो गया है. 

प्रथम दिवस के पूजन संकल्प के दौरान बागेश्वर महाराज और बद्रीनाथ से आए हुए बालक योगेश्वर दास जी महाराज शामिल हुए. यह अनुष्ठान बनारस से आए हुए विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा संपन्न करवाया जाएगा. 8 फरवरी से 14 फरवरी को प्रतिदिन प्रातः भगवान शिव की पार्थिव शिवलिंग का निर्माण होगा. उसके बाद दोपहर बाद प्रतिदिन रुद्रचंडी यज्ञ की आहुति या डाली जाएगी.

 इस हवन में भाग लेने वाले सभी भक्तों को दैहिक, दैविक और भौतिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और उनके घर में सुख शांति और लक्ष्मी का प्रवेश होगा. बागेश्वर धाम पर कन्या विवाह की तैयारी भी चल रही है और कथा और यज्ञ अनुष्ठान भी चल रहा है. भारी संख्या में भक्तों का जनसैलाब भी यहां प्रतिदिन पहुंच रहा है और भक्तों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है.

Comments

Popular posts from this blog

Mater Motors is hiring for Graduate Engineer Trainee(GET)-Vehicle Data