Shayari

अगर हो पास वो तो हिचकियां अच्छी नहीं लगती,
बिना मौसम के बादल बिजलियां अच्छी नहीं लगती !
मिले रिस्पांस तो लड़के बहुत तारीफ करते हैं,
जो ठुकरा दे इन्हें कोई वो लड़कियां अच्छी नहीं लगती!!

अंधेरा ढक ले सूरज को तो उजाले की खता क्या है?
लगी हो सेंध दीवारों में तो ताले की खता क्या है?
किसी की रूप की मदिरा नशे से भी नशीली हो,
कोई पीकर मर जाए तो प्याले की खता क्या है??

Comments

Popular posts from this blog

Mater Motors is hiring for Graduate Engineer Trainee(GET)-Vehicle Data

TRRS Audio Jack Connection Diagram (Headphones and Microphone)