सफलता की मूल मंत्र , व्यक्ति को सफलता पाने के लिए यह पता होना चाहिए






  


चाणक्य कहते हैं कि सफलता पाने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले अपनी ताकत पहचाननी चाहिए । फिर अपनी क्षमतानुसार कार्य चुनना चाहिए। अगर शक्ति से अधिक काम हम चुनते हैं तो निश्चित ही असफलता हाथ लगना तय है।







चाणक्य बताते हैं कि सफल होने के लिए व्यक्ति को वर्तमान समय का ज्ञान होना जरूरी है। समझदार व्यक्ति जानता है कि उसका समय कैसा चल रहा है। व्यक्ति को सुख-दुख के दिनों का ज्ञान होना जरूरी है। सुख के दिनों में व्यक्ति को अच्छे कार्य और दुख के दिनों में धैर्य रखना चाहिए।





नीति शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को सफलता पाने के लिए यह पता होना चाहिए कि वह किसके अधीन काम कर रहा है। ऐसे में उसकी जरूरत का ध्यान रखना चाहिए। यह भी ध्यान रखना चाहिए हमारी कंपनी या बॉस क्या चाहता है। हमेशा ऐसे काम को करना चाहिए जिससे संस्थान को लाभ पहुंचे।






चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा आय और व्यय का ज्ञान होना चाहिए। आय से ज्यादा धन खर्च करने वाले लोग अक्सर परेशानियों का सामना करते हैं। ऐसे में कभी आय से ज्यादा धन नहीं खर्च करना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

तुम घर क्यों नही जाते हो ? Poetry in hindi

Mater Motors is hiring for Graduate Engineer Trainee(GET)-Vehicle Data