प्लांट में पद बढ़ने के साथ भाषा क्यों बदल जाती ह ै?

🏭 प्लांट में पद बढ़ने के साथ भाषा क्यों बदल जाती है?



किसी भी प्लांट में जब कोई व्यक्ति Engineer से Senior Engineer, Manager या किसी ऊँचे पद पर पहुँचता है, तो उसकी जिम्मेदारी बढ़ती है।
लेकिन कभी-कभी इसी के साथ उसकी बोलने की भाषा और व्यवहार भी बदल जाता है।




जो व्यक्ति कल तक प्यार से बात करता था, आज वही “तू-तड़ाक” में बात करने लगता है।
कॉन्ट्रैक्टर के लोगों से, फिट्टर से, हेल्पर से या अपने जूनियर से बात करते समय ऐसा लगता है जैसे पद के साथ इंसानियत भी नीचे रह गई हो।

लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए—




काम करवाने के लिए आवाज़ ऊँची करने की जरूरत नहीं होती,
बात में स्पष्टता और व्यवहार में सम्मान होना चाहिए।

हमने Diploma, Polytechnic और B.Tech. में केवल मशीन, डिजाइन, maintenance और production नहीं पढ़ा है।
हमें Communication Skills, Teamwork, Leadership और Professional Behaviour भी सिखाया गया है।





तो फिर प्लांट के अंदर पहुँचते ही हम इन skills को क्यों भूल जाते हैं?

एक अच्छा Engineer वह नहीं है जिसके सामने लोग डरकर काम करें।
अच्छा Engineer वह है जिसके साथ लोग सम्मान से काम करना चाहें।






कॉन्ट्रैक्टर का आदमी हो या कंपनी का कर्मचारी,
Fitter हो या Helper,
Operator हो या Engineer—
हर व्यक्ति सम्मान का हकदार है।

आपका पद आपकी पहचान हो सकता है,
लेकिन आपका व्यवहार आपके व्यक्तित्व की पहचान होता है।

आज आप किसी को अपने पद की ताकत से दबाकर काम करवा सकते हैं,
लेकिन कल वही व्यक्ति आपकी जरूरत बन सकता है।





इसलिए—

काम करवाइए, लेकिन अपमान करके नहीं।
गलती बताइए, लेकिन बेइज्जत करके नहीं।
सख्ती रखिए, लेकिन बदतमीजी नहीं।
Leadership कीजिए, लेकिन Ego के साथ नहीं।





क्योंकि प्लांट सिर्फ मशीनों से नहीं चलता…
लोगों की मेहनत, भरोसे और टीमवर्क से चलता है।

और याद रखिए—

**“पद मिलने से इंसान बड़ा नहीं होता,

पद पर रहकर दूसरों को सम्मान देने से इंसान बड़ा होता है।”** ⚙️🏭


Like ,Comment , Share  Friends👭👬  New Blogger ✍️

— Er. Durga Namd Yadav 🛠️⚙️

Comments

Popular posts from this blog

Mater Motors is hiring for Graduate Engineer Trainee(GET)-Vehicle Data