papa

मेरे आदर्श, मेरे मार्गदर्शक और मेरे सबसे अच्छे दोस्त—मेरे पापा—आज हमें छोड़कर चले गए। जीवन की हर मुश्किल में आप मेरी ढाल रहे, अब दूसरी दुनिया से भी मेरा हाथ थामे रखना। सिर से पिता का साया उठना जिंदगी का सबसे असहनीय दर्द है। आपका व्यक्तित्व इतना विशाल था कि आपको शब्दों में समेटना मुमकिन नहीं है, आज आपके बिना खुद को बहुत छोटा महसूस कर रहा हूँ।यह रोता हुआ दिल बस यही कह रहा है कि काश मैं आपको थोड़ी देर और रोक पाता, आपसे जी भरकर बातें कर पाता। आपके जाने से मेरे जीवन में जो शून्यता आई है, उसे कभी भरा नहीं जा सकता।मुझे गर्व है कि मैं आपका बेटा हूँ। मैं आपके गौरवशाली जीवन को हमेशा सेलिब्रेट करूँगा और आपके दिखाए संस्कारों पर चलूँगा। अलविदा पापा, आप हमेशा मेरे भीतर जिंदा रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Mater Motors is hiring for Graduate Engineer Trainee(GET)-Vehicle Data