Skip to main content

आठवाँ नवरात्र माता का आठवाँ स्वरूप “माँ महागौरी”

आठवाँ नवरात्र माता का आठवाँ स्वरूप
                               “माँ महागौरी”






           माँ दुर्गाजी की आठवीं शक्ति का नाम महागौरी है। दुर्गापूजा के आठवें दिन महागौरी की उपासना का विधान है। इनकी शक्ति अमोघ और सद्यः फलदायिनी है। इनकी उपासना से भक्तों को सभी कल्मष धुल जाते हैं, पूर्वसंचित पाप भी विनष्ट हो जाते हैं। भविष्य में पाप-संताप, दैन्य-दुःख उसके पास कभी नहीं जाते। वह सभी प्रकार से पवित्र और अक्षय पुण्यों का अधिकारी हो जाता है।






         इनका वर्ण पूर्णतः गौर है। इस गौरता की उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से दी गई है। इनकी आयु आठ वर्ष की मानी गई है–‘अष्टवर्षा भवेद् गौरी।’ इनके समस्त वस्त्र एवं आभूषण आदि भी श्वेत हैं। महागौरी की चार भुजाएँ हैं। इनका वाहन वृषभ है। इनके ऊपर के दाहिने हाथ में अभय मुद्रा और नीचे वाले दाहिने हाथ में त्रिशूल है। ऊपरवाले बाएँ हाथ में डमरू और नीचे के बाएँ हाथ में वर-मुद्रा हैं। इनकी मुद्रा अत्यंत शांत है। 








           माँ महागौरी ने देवी पार्वती रूप में भगवान शिव को पति-रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी, एक बार भगवान भोलेनाथ ने पार्वती जी को देखकर कुछ कह देते हैं। जिससे देवी के मन का आहत होता है और पार्वती जी तपस्या में लीन हो जाती हैं। इस प्रकार वषों तक कठोर तपस्या करने पर जब पार्वती नहीं आती तो पार्वती को खोजते हुए भगवान शिव उनके पास पहुँचते हैं। वहाँ पहुँचे तो वहाँ पार्वती को देखकर आश्चर्य चकित रह जाते हैं। पार्वती जी का रंग अत्यंत ओजपूर्ण होता है, उनकी छटा चांदनी के सामन श्वेत और कुन्द के फूल के समान धवल दिखाई पड़ती है, उनके वस्त्र और आभूषण से प्रसन्न होकर देवी उमा को गौर वर्ण का वरदान देते हैं।





           एक कथा अनुसार भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए देवी ने कठोर तपस्या की थी जिससे इनका शरीर काला पड़ जाता है। देवी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान इन्हें स्वीकार करते हैं और शिव जी इनके शरीर को गंगा-जल से धोते हैं तब देवी विद्युत के समान अत्यंत कांतिमान गौर वर्ण की हो जाती हैं तथा तभी से इनका नाम गौरी पड़ा। महागौरी रूप में देवी करूणामयी, स्नेहमयी, शांत और मृदुल दिखती हैं। देवी के इस रूप की प्रार्थना करते हुए देव और ऋषिगण कहते हैं–“सर्वमंगल मंग्ल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके. शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोस्तुते।" 






          महागौरी जी से संबंधित एक अन्य कथा भी प्रचलित है इसके जिसके अनुसार, एक सिंह काफी भूखा था, वह भोजन की तलाश में वहाँ पहुँचा जहाँ देवी उमा तपस्या कर रही होती हैं। देवी को देखकर सिंह की भूख बढ़ गयी परन्तु वह देवी के तपस्या से उठने का इंतजार करते हुए वहीं बैठ गया। ऐसी ही अनेकानेक पोस्ट पाने के लिये हमारे फेसबुक पेज ‘श्रीजी की चरण सेवा’ को फॉलो और लाईक करें तथा हमारा व्हाट्सएप चैनल ज्वॉइन करें। चैनल का लिंक हमारी फेसबुक पर देखें। इस इंतजार में वह काफी कमजोर हो गया। देवी जब तप से उठी तो सिंह की दशा देखकर उन्हें उस पर बहुत दया आती है और माँ उसे अपना सवारी बना लेती हैं क्योंकि एक प्रकार से उसने भी तपस्या की थी। इसलिए देवी गौरी का वाहन बैल और सिंह दोनों ही हैं।






          माँ महागौरी का ध्यान, स्मरण, पूजन-आराधना भक्तों के लिए सर्वविध कल्याणकारी है। हमें सदैव इनका ध्यान करना चाहिए। इनकी कृपा से अलौकिक सिद्धियों की प्राप्ति होती है। मन को अनन्य भाव से एकनिष्ठ कर मनुष्य को सदैव इनके ही पादारविन्दों का ध्यान करना चाहिए। महागौरी भक्तों का कष्ट अवश्य ही दूर करती हैं। इनकी उपासना से आर्तजनों के असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। अतः इनके चरणों की शरण पाने के लिए हमें सर्वविध प्रयत्न करना चाहिए। 






          अष्टमी के दिन महिलाएं अपने सुहाग के लिए देवी मां को चुनरी भेंट करती हैं। देवी गौरी की पूजा का विधान भी पूर्ववत है अर्थात जिस प्रकार सप्तमी तिथि तक आपने माँ की पूजा की है उसी प्रकार अष्टमी के दिन भी प्रत्येक दिन की तरह देवी की पंचोपचार सहित पूजा करते हैं।
          पुराणों में माँ महागौरी की महिमा का प्रचुर आख्यान किया गया है। ये मनुष्य की वृत्तियों को सत्‌ की ओर प्रेरित करके असत्‌ का विनाश करती हैं। हमें प्रपत्तिभाव से सदैव इनका शरणागत बनना चाहिए।





          या देवी सर्वभूतेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।
          नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

         अर्थ :- हे माँ ! सर्वत्र विराजमान और माँ गौरी के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। हे माँ, मुझे सुख-समृद्धि प्रदान करो।
                             ० ० ०

                               “जय माता दी”
**********************************************

Comments

Popular posts from this blog

तुम घर क्यों नही जाते हो ? Poetry in hindi

तुम घर क्यों नही जाते हो ✍️ कुछ अपना हो तो सुनाओ। कोई कहानी हो तो लाओ।। क्यों बेकार की रील्स पर मुस्कुराते हो ? एक कमरे में रहते हो  तुम घर क्यों नही जाते हो ?       क्या भरा पूरा परिवार तुम्हें अच्छा नही लगता ? क्या अपनों का प्यार तुम्हें अच्छा नही लगता ? क्यों छोड़कर अपनी गली  एहसासों को आजमाते हो ? एक कमरे में रहते हो  तुम घर क्यों नही जाते हो ? वहां भी सब्जियां ताजी हरी मिलेंगी। मां और दादी के साथ दुपहरी मिलेगी।। क्यों खिड़की से झांक कर भीड़ निहारते हो ? एक कमरे में रहते हो  तुम घर क्यों नही जाते हो ? सुना है शहर में भी उमस बढ़ गई है। गरमी अपने चरम पर चढ़ गई है।। कुछ फुरसत के पल हैं अपने गांव में। आओ बैठो कुछ वक्त आम की छांव में।। क्यों अपनी अभिलाषा दबाते हो? एक कमरे में रहते हो  तुम घर क्यों नही जाते हो ? सुबह के निकले रात को आते हो। जीते हो जीवन या बस समय बिताते हो? मन नही जिसमे तुम्हारा वही बात खुद को समझाते हो। एक कमरे में रहते हो  तुम घर क्यों नही जाते हो  ? 🖕Follow Like comment &  share  D...

एक बाप ने अपनी बेटी की विदाई के समय अपने दामाद से क्या कहा पढ़िये जरा। #बेटीकीविदाई

Girl & Boys Love Story Poetry in hindi

तुमने ब्लॉक किया है मुझको, लेकिन इतना बतला देना, दिल में जो प्रोफाइल फोटो है, उसको कैसे ब्लॉक करोगी! बंद किए सारे दरवाजे लेकिन इतना समझा देना, मन की जो ओपन विंडो है, उसको कैसे लॉक करोगी!! सांसो का कातिल मैं हूं, सारे गम का हासिल मैं हूं, फ्रेंड लिस्ट में लाखों होंगे, ब्लॉक लिस्ट में केवल मैं हूं! सारी चैट डिलीट मार दो, लेकिन इतना बतला देना, ढाई आखर जो बोले थे, उनको कैसे साफ करोगी!! बदल बदल कर स्टेटस को, जब तुम मुझसे लड़ती थी, फिलींग सैड जो लिख देता था, तो तुम भी रो पड़ती थी! लॉगआउट अपने जीवन से, मुझे किया यह पुण्य तुम्हारा, ऑटोग्राफ हृदय के अंदर उसे हटा क्या पाप करोगी!! जब प्रतिउत्तर मिला प्रेम का, मोबाइल को चूम लिया था, आंखों की गहराई नापी थी, सेल्फी को जूम किया था! क्रॉप करी है सारी फोटो, एक प्रश्न मन में है, नफरत की जो पासवर्ड है, उसे क्या तुम प्राप्त करोगी!! अंतर्मन की विचरण सीमा, इंटरनेट से बहुत बड़ी है! वाल फेसबुक की थी पहले, आज हमारे बीच खड़ी है!! Like comment and share & Follow me Dear friends👭👬