Skip to main content

प्रमुख पुरुस्कार एवं सम्मान Exam Preparation

प्रमुख पुरुस्कार एवं सम्मान

प्रश्‍न 1- ज्ञानपीठ पुरस्‍कार किस क्षेत्र वालों को दिया जाता है- 
 *उत्तर - साहित्‍य* 

प्रश्‍न 2- 'अर्जुन पुरस्‍कार' किससे संबंधित है- 
 *उत्तर - खेलकूद* 

प्रश्‍न 3- किस क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए शांतिस्‍वरूप भटनागर पुरस्‍कार दिया जाता है- 
 *उत्तर - विज्ञान* 

प्रश्‍न 4- ग्रैमी पुरस्‍कार किस क्षेत्र में दिया जाता है- 
 *उत्तर - संगीत* 

प्रश्‍न 5- 'नॉर्मन बोरलोग पुरस्‍कार' किस क्षेत्र में दिया जाता है- 
 *उत्तर - कृषि* 

प्रश्‍न 6- राष्‍ट्रीय एकता पर बनी सर्वोत्‍तम फीचर फिल्‍म को किस पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जाता है- 
 *उत्तर - नरगिस दत्‍त पुरस्‍कार* 

प्रश्‍न 7- 'रैमन मैग्‍सेसे पुरस्‍कार' किस देश द्वारा प्रदान किया जाता है- 
 *उत्तर - फिलीपींस* 

प्रश्‍न 8- पुलित्‍जर पुरस्‍कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है- 
उत्‍तर - पत्रकारिता 

प्रश्‍न 9- कलिंग पुरस्‍कार दिया जाता है- 
 *उत्तर - विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए* 

प्रश्‍न 10- किन उपलब्धियों के लिए 'ग्‍लोबल 500' पुरस्‍कार प्रदान किये जाते हैं- 
 *उत्तर - पर्यावरण प्रतिरक्षा* 

प्रश्‍न 11- धन्‍वन्‍तरी पुरस्‍कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है- 
 *उत्तर - चिकित्‍सा क्षेत्र* 

प्रश्‍न 12- 'सरस्‍वती सम्‍मान' किस क्षेत्र में दिया जाता है- 
 *उत्तर - साहित्‍य* 

प्रश्‍न 13- नोबेल पुरस्‍कार की स्‍थापना किस देश ने की थी- 
 *उत्तर - स्‍वीडन* 

प्रश्‍न 14- 'नोबेल पुरस्‍कार' किसकी स्‍मृति में दिये जाते हैं- 
 *उत्तर - अल्‍फ्रेड नोबेल* 

प्रश्‍न 15- 'ज्ञानपीठ पुरस्‍कार' कब से प्रदान किया जा रहा है- 
 *उत्तर - 1965 से* 

प्रश्‍न 16- खेल प्रशिक्षकों के लिए 'द्रोणाचार्य पुरस्‍कार' किस वर्ष स्‍थापित किया गया- 
 *उत्तर - 1985 ई.* 

प्रश्‍न 17- 'नोबेल पुरस्‍कार' कब आरंभ किए गए- 
 *उत्तर - 1901 ई.* 

प्रश्‍न 18- भारत रत्‍न और अन्‍य राष्‍ट्रीय सम्‍मान का आरंभ कब हुआ- 
 *उत्तर - 1954 में* 

प्रश्‍न 19- सी.वी. रमन को किस वर्ष नोबेल पुरस्‍कार मिला था- 
 *उत्तर - 1930 में* 

प्रश्‍न 20- मैन बुकर पुरस्‍कार के लिए किन देशों के लेखकों पर विचार किया जाता है- 
 *उत्तर - राष्‍ट्रमंडल और आयरलैंस से अंग्रेजी के लेखक* 

प्रश्‍न 21- अर्थशास्‍त्र में नोबेल पुरस्‍कार किसने स्‍थापित किया था- 
 *उत्तर - स्‍वीडन का सेंट्रल बैंक* 

प्रश्‍न 22- ज्ञानपीठ पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाली पहली महिला कौन थी- 
 *उत्तर - आशापूर्णा देवी*

प्रश्‍न 23- के.के. बिड़ला फाउण्‍डेशन द्वारा 1992 में साहित्‍य के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए किस सम्‍मान की स्‍थापना की गई- 
 *उत्तर - सरस्‍वती सम्‍मान* 

प्रश्‍न 24- 'व्‍यास सम्‍मान' किस क्षेत्र में दिया जाता है- 
 *उत्तर - साहित्‍य* 

प्रश्‍न 25- तानसेन सम्‍मान किस राज्‍य सरकार ने शुरू किया है- 
 *उत्तर - मध्‍य प्रदेश* 

प्रश्‍न 26- दादा साहब फाल्‍के पुरस्‍कार सर्वप्रथम किसे मिला- 
 *उत्तर - श्रीमति देविका रानी* 

प्रश्‍न 27- 'मैग्‍सेसे पुरस्‍कार' से सम्‍मानित होने वाले प्रथम भारतीय है- 
 *उत्तर - आचार्य विनोबा भावे* 

प्रश्‍न 28- रविन्‍द्र नाथ टैगोर को साहित्‍य के क्षेत्र में किस वर्ष नोबेल पुरस्‍कार दिया गया- 
 *उत्तर - 1913 में* 

प्रश्‍न 29- सी.वी. रमन को किस वर्ष नोबेल पुरस्‍कार दिया गया- 
 *उत्तर - 1930 में* 

प्रश्‍न 30- प्रो. अमर्त्‍य सेन को किस वर्ष अर्थशास्‍त्र का नोबेल पुरस्‍कार दिया गया- 
 *उत्तर- 1998 में* 

प्रश्‍न 31- सुब्रह्मण्‍यम चन्‍द्रशेखर को किस क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार मिला- 
 *उत्तर - भौतिकी* 

प्रश्‍न 32- अर्थशास्‍त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार किस वर्ष से प्रदान किए जा रहे हैं- 
 *उत्तर - 1969 से* 

प्रश्‍न 33- 'एशियाई नोबेल पुरस्‍कार' के नाम से जाना जाता है- 
 *उत्तर - रैमन मैग्‍सेसे पुरस्‍कार* 

प्रश्‍न 34- 'दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार' प्रदान किया जाता है- 
उत्‍तर - सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 

प्रश्‍न 35- 'ऑस्‍कर पुरस्‍कार' प्रदान किया जाता है- 
 *उत्तर - नेशनल अकादमी ऑफ मोशन पिक्‍चर ऑर्ट्स एण्‍ड साइंसेज द्वारा* 

प्रश्‍न 36- ज्ञानपीठ पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाला प्रथम हिन्‍दी लेखक कौन था- 
 *उत्तर - सुमित्रानंदन पंथ* 

प्रश्‍न 37- सरस्‍वती सम्‍मान के प्रथम प्राप्‍तकर्ता हैं- 
 *उत्तर - हरिवंश राय बच्‍चन* 

प्रश्‍न 38- 'भारत रत्‍न' से विभूषित प्रथम विभूति है- 
 *उत्तर - डॉ. एस. राधाकृष्‍णन* 

प्रश्‍न 39- मरणोपरान्‍त भारतरत्‍न पुरस्‍कार से सर्वप्रथम किसे सम्‍मानित किया गया था- 
 *उत्तर - लाल बहादुर शास्‍त्री* 

प्रश्‍न 40- 'भारत रत्‍न' से विभूषित प्रथम विदेशी है- 
 *उत्तर - खान अब्‍दुल गफ्फार खान*

 !! स्ट को जरूर शेयर करे !! 

Comments

Popular posts from this blog

तुम घर क्यों नही जाते हो ? Poetry in hindi

तुम घर क्यों नही जाते हो ✍️ कुछ अपना हो तो सुनाओ। कोई कहानी हो तो लाओ।। क्यों बेकार की रील्स पर मुस्कुराते हो ? एक कमरे में रहते हो  तुम घर क्यों नही जाते हो ?       क्या भरा पूरा परिवार तुम्हें अच्छा नही लगता ? क्या अपनों का प्यार तुम्हें अच्छा नही लगता ? क्यों छोड़कर अपनी गली  एहसासों को आजमाते हो ? एक कमरे में रहते हो  तुम घर क्यों नही जाते हो ? वहां भी सब्जियां ताजी हरी मिलेंगी। मां और दादी के साथ दुपहरी मिलेगी।। क्यों खिड़की से झांक कर भीड़ निहारते हो ? एक कमरे में रहते हो  तुम घर क्यों नही जाते हो ? सुना है शहर में भी उमस बढ़ गई है। गरमी अपने चरम पर चढ़ गई है।। कुछ फुरसत के पल हैं अपने गांव में। आओ बैठो कुछ वक्त आम की छांव में।। क्यों अपनी अभिलाषा दबाते हो? एक कमरे में रहते हो  तुम घर क्यों नही जाते हो ? सुबह के निकले रात को आते हो। जीते हो जीवन या बस समय बिताते हो? मन नही जिसमे तुम्हारा वही बात खुद को समझाते हो। एक कमरे में रहते हो  तुम घर क्यों नही जाते हो  ? 🖕Follow Like comment &  share  D...

Girl & Boys Love Story Poetry in hindi

तुमने ब्लॉक किया है मुझको, लेकिन इतना बतला देना, दिल में जो प्रोफाइल फोटो है, उसको कैसे ब्लॉक करोगी! बंद किए सारे दरवाजे लेकिन इतना समझा देना, मन की जो ओपन विंडो है, उसको कैसे लॉक करोगी!! सांसो का कातिल मैं हूं, सारे गम का हासिल मैं हूं, फ्रेंड लिस्ट में लाखों होंगे, ब्लॉक लिस्ट में केवल मैं हूं! सारी चैट डिलीट मार दो, लेकिन इतना बतला देना, ढाई आखर जो बोले थे, उनको कैसे साफ करोगी!! बदल बदल कर स्टेटस को, जब तुम मुझसे लड़ती थी, फिलींग सैड जो लिख देता था, तो तुम भी रो पड़ती थी! लॉगआउट अपने जीवन से, मुझे किया यह पुण्य तुम्हारा, ऑटोग्राफ हृदय के अंदर उसे हटा क्या पाप करोगी!! जब प्रतिउत्तर मिला प्रेम का, मोबाइल को चूम लिया था, आंखों की गहराई नापी थी, सेल्फी को जूम किया था! क्रॉप करी है सारी फोटो, एक प्रश्न मन में है, नफरत की जो पासवर्ड है, उसे क्या तुम प्राप्त करोगी!! अंतर्मन की विचरण सीमा, इंटरनेट से बहुत बड़ी है! वाल फेसबुक की थी पहले, आज हमारे बीच खड़ी है!! Like comment and share & Follow me Dear friends👭👬

सबने कहा कि वो जिहादी है… पर मेरा दिल मानने को तैयार ही नहीं था।

सबने कहा कि वो जिहादी है… पर मेरा दिल मानने को तैयार ही नहीं था। Description : सोशल मीडिया पर मशहूर कंटेंट क्रिएटर वन्नू दी ग्रेट इन दिनों अपने एक भावुक वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। वीडियो में वह रोते हुए यह आरोप लगाती दिख रही हैं कि बिहार के यूट्यूबर मनी मिराज ने उनसे शादी की, लेकिन उनका इस्तेमाल करने के बाद अब उन्हें छोड़कर दूसरी शादी करने जा रहा है। वन्नू के मुताबिक, मिराज के साथ उनका रिश्ता दो साल से ज्यादा चला और उन्होंने उसके परिवार के कहने पर इस रिश्ते को छिपाकर रखा। वन्नू ने दावा किया कि मिराज अक्सर उनके साथ जबरदस्ती और मारपीट करता था। विरोध करने पर वह कहता था कि "तुम मेरी बीवी हो, तुम्हारे साथ जबरदस्ती नहीं करूंगा तो किसके साथ करूंगा।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मिराज को भगाने में उसके माता-पिता, टीम और ड्राइवर ने मदद की है और पुलिस भी उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही वन्नू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मिराज के साथ कई निजी तस्वीरें भी साझा की हैं। उनका कहना है कि उनके पास रिश्ते के सारे सबूत मौजूद हैं। वीडियो में वन्नू भावुक होकर कहती हैं कि सभी लोग उन्हें...