सबसे तेज 100 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज:
रैंक | खिलाड़ी | मैच |
1 | कगिसो रबाडा | 64 |
2 | लसिथ मलिंगा | 70 |
3 | हर्षल पटेल | 81 |
4 | भुवनेश्वर कुमार | 82 |
5 | राशिद खान | 83 |
5 | अमित मिश्रा | 83 |
5 | आशीष नेहरा | 83 |
8 | युजवेंद्र चहल | 84 |
9 | सुनील नरेन | 86 |
10 | संदीप शर्मा 87 |
आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय .
आईपीएल के इसी सीजन में भारत के हर्षल पटेल ने सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. उन्होंने यह उपलब्धि 81 आईपीएल मैच खेलकर हासिल की थी. पटेल ने भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्होंने 100 आईपीएल विकेट का रिकॉर्ड 82 आईपीएल मैच खेलकर हासिल किया था.
सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज:
रैंक | खिलाड़ी | मैच |
1 | हर्षल पटेल | 81 |
2 | भुवनेश्वर कुमार | 82 |
3 | अमित मिश्रा | 83 |
3 | आशीष नेहरा | 83 |
5 | युजवेंद्र चहल | 84 |
पंजाब को जीत नहीं दिला सके रबाडा:
आईपीएल 2023 का 18वां मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मोहाली में खेला गया. टॉस गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 153 रन बनाये. जवाब में गुजरात की ओर से शुभमन गिल ने शानदार बैटिंग करते हुए 67 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत तक पहुँचाया.
Comments
Post a Comment