Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2021

सफलता की मूल मंत्र , व्यक्ति को सफलता पाने के लिए यह पता होना चाहिए

   चाणक्य कहते हैं कि सफलता पाने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले अपनी ताकत पहचाननी चाहिए । फिर अपनी क्षमतानुसार कार्य चुनना चाहिए। अगर शक्ति से अधिक काम हम चुनते हैं तो निश्चित ही असफलता हाथ लगना तय है। चाणक्य बताते हैं कि सफल होने के लिए व्यक्ति को वर्तमान समय का ज्ञान होना जरूरी है। समझदार व्यक्ति जानता है कि उसका समय कैसा चल रहा है। व्यक्ति को सुख-दुख के दिनों का ज्ञान होना जरूरी है। सुख के दिनों में व्यक्ति को अच्छे कार्य और दुख के दिनों में धैर्य रखना चाहिए। नीति शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को सफलता पाने के लिए यह पता होना चाहिए कि वह किसके अधीन काम कर रहा है। ऐसे में उसकी जरूरत का ध्यान रखना चाहिए। यह भी ध्यान रखना चाहिए हमारी कंपनी या बॉस क्या चाहता है। हमेशा ऐसे काम को करना चाहिए जिससे संस्थान को लाभ पहुंचे। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा आय और व्यय का ज्ञान होना चाहिए। आय से ज्यादा धन खर्च करने वाले लोग अक्सर परेशानियों का सामना करते हैं। ऐसे में कभी आय से ज्यादा धन नहीं खर्च करना चाहिए।

BEL द्वारा 53 प्रोजेक्ट इंजीनियर , ट्रेनी इंजीनियर, पदों के रिक्त पदों भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित करता है , भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ,

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड BEL द्वारा 53 प्रोजेक्ट इंजीनियर , ट्रेनी इंजीनियर, पदों के रिक्त पदों भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। पद का विवरण :👇 पद का नाम : प्रोजेक्ट इंजीनियर , ट्रेनी इंजीनियर पद की संख्या : 53 वेतनमान : रु.25,000/- से 35,000/- (प्रति माह) योग्यता : B.E./ B. Tech / B.Sc ( इंजीनियरिंग), M.Sc (इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स / फोटोनिक्स) आयु सीमा : 25 - 28 वर्ष  कार्यस्थल : कर्नाटक आवेदन शुल्क : प्रशिक्षु इंजीनियर रु। 200 / - रु परियोजना अभियंता रु। 500 / - रु आवेदन कैसे करें : ऑनलाइन चयन प्रक्रिया : चयन साक्षात्कार पर आधारित होगा। महत्वपूर्ण तिथियां : ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 17 फरवरी 2021👇 More Information BEL Website :- www.bel.india.in👇